निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नगर पंचायत जामताड़ा के कर्मचारियों की 15 दिनों से चली आ रही हड़ताल गुरुवार को जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल के आश्वासन पर समाप्त हो गई। सफाई मित्रों और कर्मचारियों ने श्री गणेश उत्सव और आगामी माह में आने वाले दशहरा, छठ-दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए जनहित में हड़़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
इस दौरान कर्मचारियों ने यह भी संकल्प लिया कि हेमंत सरकार को उनकी जायज मांगों को मानना पड़ेगा। अगर सरकार उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करती है तो पर्व-त्योहार के बाद राज्यस्तरीय हड़ताल का आयोजन होगा, जिसमें सभी निकायों के कर्मचारी एकसाथ शामिल होंगे।

इस अवसर पर कर्मचारियों के साथ उनके हक-अधिकार की आवाज बुलंद कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने कहा कि सरकार नगर पंचायत के कर्मचारियों की जायज मांगों को भी नहीं मान रही है। यही कारण है कि नगर पंचायत कर्मियों को हड़ताल पर जाने के लिए विवश होना पड़ा। नगर पंचायत के कर्मचारियों की हड़ताल से जामताड़ा में चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया था। संक्रामक बीमारी फैलाने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए सफाई मित्रों और नगर पंचायत कर्मियों ने अपनी 15 दिन से चली आ रही हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।

अब सफाई मित्र और अन्य नगर पंचायत कर्मी दिन-रात सफाई अभियान चलाएंगे और क्लीन जामताड़ा-ग्रीन जामताड़ा का लक्ष्य पूरा करेंगे। बीरेंद्र मंडल ने कहा कि हेमंत सोरेने की सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है। सरकार को ना तो राज्य के विकास से मतलब है और ना ही कर्मचारियों के हित से। यही कारण है कि नगर पंचायत के कर्मियों की जायज मांगें भी सरकार नहीं मान रही है। झारखंड सरकार द्वारा संविधान के 74 संशोधन के तहत व्यवस्थित त्री-स्तरीय सरकार के अधिकार का हनन करने का प्रयास करते हुए सुंयोजित साजिश के तहत लोकतंत्र का गला घौटते हुए नगर पंचायत का चुनाव अब तक नहीं कराया और ठीक उसी तरह सफाई मित्रों का अधिकार हनन करने का प्रयास किया जा रहा है जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने नगर पंचायत के कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया तो पर्व-त्योहार के बाद यही कर्मचारी महाहड़ताल का आह्वान करेंगे और सरकार को अपनी मांगें मानने पर बाध्य करेंगे। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आलोक हरि सहित काफी संख्य में सफाई मित्र, नगर पंचायत कर्मचारी और कर्मचारी संघ के नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *