निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । साइबर अपराधियों का जाल फिर एक बार बढ़ने लगा है, साइबर अपराध करने वाले बदमाशों के हौसले इस कदर बड़े हैं कि करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र से बढ़कर अब सदर थाना क्षेत्र में पहुँच चुकी है। इसका ताजा उदाहरण झरनापाड़ा एवं तिलाबाद में साइबर पुलिस की छापेमारी से हूई है। आज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध) के नेतृत्व में पु०नि०, जयन्त तिर्की, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए टीम गठित कर उक्त दोनों स्थानों में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी कर तीन बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आज सायबर अपराध थाना में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सदर थाना क्षेत्र के झरनापाड़ा एवं तिलाबाद में साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिसके तुरंत बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गई है। जिसमें तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जो क्रमशः (1) सुरज दास, उम्र 24 वर्ष, पिता नेपाल दास,.(2) सुमित पाल, उम्र 22 वर्ष, पिता परिमल पाल दोनों ग्राम बेवा, थाना मिहिजाम, (3) राहुल कुमार रवानी उम्र 30 वर्ष, पिता शंकर रवानी, ग्राम तिलाबाद, थाना जामताड़ा है।
इनलोगों के पास से आठ मोबाईल, आठ सिमकार्ड, 7 ए०टी०एम० कार्ड, दो पासबुक एक चेकबुक दो पैन कार्ड, दो मोटरसाइकिल और 8 लाख 21 हजार रुपए नगद बरामद हुआ है। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 55/24 दिनांक 13.09.2024 धारा 111 (2)(ii) /317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5),।B.N.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
अपराध शैली: (1) AXIS CREDIT/DEBIT CARD बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER डाउनलोड करवाकर CREDIT/DEBIT CARD सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना।

(2) My Jio एप से Phonpe में 999 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्राहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो इनके My Jio एप में पैसा आ जाता है। उक्त पैसा को ये रिचार्ज में खपत करते है। इन सभी का कार्यक्षेत्र मलत पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार के लोगों से ठगी करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *