हजारीबाग । सोमवार की देर रात झारखंड के हजारीबाग में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि चरही थाना क्षेत्र के रांची-पटना मार्ग चरही घाटी यूपी मोड़ के पास यह हादसा हुआ । यहां हजारीबाग की ओर से आ रहे एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गयी । हादसे में कार पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस तीनों शवों की शिनाख्त में जुटी है । खबर लिखे जाने तक ऑल्टो कार व तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *