राजेश दुबे

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने किया करम अखड़ा का अयोजन
विष्णुगढ़ । प्रखंड अंतर्गत सोमवार को बनासो के बिलंडी टांड़ मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति विष्णुगढ़ कमिटी द्वारा जबर करम अखड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति/ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शामिल हुए।

कार्यक्रम शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो द्वारा फीता काटकर की गई । तत्पश्चात करमेती बहने द्वारा करम डाल को विधि विधान से पूजा अर्चना कर जावा जगाई। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के सुप्रीमो के आगमन होते ही ढोल नगाड़ों, गाजे बाजे के साथ लोग टाईगर जयराम महतो जिंदाबाद के नारे गूंजने लगा। करम अखड़ा में प्रवेश होते ही जयराम महतो को फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। टाईगर महतो करम अखड़ा में नृत्य कर रहे करमेंती बहनों के साथ नृत्य किए।
करम अखड़ा में ढोल नगाड़ों के धुन में माताओं और बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बबन सिंह गुरु, जोबर ग्रुप, बकसपुरा ग्रुप, नावाटांड ग्रुप समेत अन्य पंचायतों से आए झूमर टीम ने अपनी कला का करम अखड़ा में प्रस्तुत किए । साथ ही क्षेत्रीय कलाकार, बबन देहाती, मनोज झारखंडी, लाली पटेल, रंगीला, चंद्रिका, राज पटेल, प्रेम नायक समेत अन्य स्थानीय कलाकार शरीक हुए ।
श्री महतो स्कॉर्पियो के छत से उपस्थित लोगो को संबोधन करते हुए कहा कि करम झारखंड का मुख्य परब है। झारखंडी पर्व त्यौहार है, हमारी सभ्यता- संस्कृति की परंपरा को गतिशील रखने के लिए सीख देती है । करम परब महिलाओं के मातृत्व स्वास्थ्य से जो भी जुड़ा है, कहा कि वर्तमान में लोग परंपरागत पर्व त्यौहार एवं खेती-बाड़ी से भी दूर होते जा रहे हैं 5 किलो चावल के लिए लाइन में खड़े रहते हैं ,वह दिन दूर नहीं 2 किलो चावल के लिए लाइन में घंटो खड़ा रहना पड़ेगा इससे बचना चाहते हैं तो अपने माटी से जुड़े खेती बाड़ी से जुड़ाव बनाए रखें यह हमारे पूर्वजों की परंपरा रही है।अपनी भाषा संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखें ,कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड कृषि कार्य एवं युवाओं के पलायन के लिए जाना जाता है । आगामी विधनसभा चुनाव में हमारी पार्टी की जीत हुई तो किसानों के लिए कोनार नहर से प्रत्येक खेत में पानी, कोनार डैम में नौका बिहार एवं पर्यटन की व्यवस्था करेंगे, प्रवासी मजदूरों के स्थानीय रोजगार के लिए लघु कुटीर उद्योगों की स्थापना करेंगे, युवाओं को नशा- व्यसन से दूर रहने की अपील की । साथ ही कहा कि आप लोगों के हित की लड़ाई लड़ी जा रही है सभा के दौरान लोगों की मांग पर उन्होंने मांडू विस चुनाव लड़ने पर विचार करने की बात कही। जबर करम अखड़ा महोत्सव में प्रखंड कमिटी द्वारा विशिष्ट अतिथि एवं पत्रकार बधुओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूजा महतो, रूपा महतो, बकसपुरा पंचायत मुखिया नन्हकू महतो, भेलवारा पंचायत मुखिया लक्ष्मी कुमारी, जिप सदस्य सरजू पटेल, जेबीकेएसएस जिला अध्यक्ष सह उप प्रमुख सरयु साव, जिला कोषाध्यक्ष पूनम कुमारी, पूर्व पश्चिमी जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल, केंद्रीय संगठन मंत्री माही पटेल, केंद्रीय युवा मोर्चा के उमेश कुमार, सनी कुमार, इंजीनियर मुकेश कुमार रहे। जबर करम अखड़ा कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो,उपाध्यक्ष नंदलाल महतो, रामचंद्र राम, सुरेश कुमार, सचिव गंगाधर कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, बकसपुरा पंचायत संरक्षक भागीरथ महतो, बिनोद साव,अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष नवरत्न कुमार, गोबिंदपुर पंचायत अध्यक्ष धानेश्वर कुमार, नेरकी पंचायत अध्यक्ष निर्मल महतो, उमेश कुमार, पार्टी के अन्य पदाधिकारियों समेत जबर करम अखड़ा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *