निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड लोकल बॉडीज एम्पलाइज फेडरेशन के तत्वाधान में 6 सूत्री मांगों को लेकर पूरे राज्य भर में निकाय कर्मी हड़ताल पर है इसी निमित जामताड़ा और मिहिजाम नगर निकाय के दैनिक, सफाई कर्मी भी हड़ताल पर है l संघ के अध्यक्ष आलोक खड़ी ने बताया कि हम सभी दैनिक मजदूर, कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल शांतिपूर्ण रूप से कर रहे है सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है। हम गरीब असहाय गर्मियों का दुख सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है जो काफी आश्चर्य की बात है पूरे झारखंड में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है और सरकार अंधा गूंगा बनकर बैठी हुई है। हम सभी कर्मी अपना जीवन का महत्वपूर्ण समय नगर पंचायत के सेवा में गुजार दिए हैं परंतु हमारी सेवा को नियमित करने की दिशा में सरकार ने कोई पहल नहीं किया हम सभी एकजुट है और हम लोग अपने मांग की प्राप्ति तक हड़ताल जारी रखेंगे। मौके संघ के पदाधिकारी गण एवं सभी सफाई कर्मिंगन उपस्थित थे।
