धनबाद । शहर के बेकरबाँध स्थित सुधा डेयरी दुकान संख्या 120 मे फूड सेफ्टी की टीम द्वारा छापेमारी की गई। शिकायतकर्ता के एक ग्राहक के द्वारा जिनका नाम प्रताप चौधरी है उसने कुछ दिनों पहले उस दुकान से सुधा के पेड़े खरीदे थे जिसमें फंगस लगे हुए थे जिसकी शिकायत उसने जाकर दुकानदार से की तो दुकानदार ने उसके साथ बहस किया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत फूड सेफ्टी के मेल आईडी पर मेल करके किया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई और शिकायतकर्ता के शिकायत को सत्य पाया गया। जिसके बाद फूड सेफ्टी के टीम द्वारा दुकानदार पर 2000 रुपया का जुर्माना और दुकान में रखे हुए सभी पेड़ों को जप्त कर लिया गया। साथ ही इस पूरे मामले में दुकान में पेड़े रखने की जो व्यवस्था है उसे गलत पाई गई जिसके बाद यह पूरी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *