भगतडीह । जश्रसं की एक बैठक केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंहा के नेतृत्व में गुरुवार को झरिया स्थित कार्यालय मे हुई। इस दौरान कुसुंडा एरिया छह के असंगठित क्षेत्र समिति का पुनर्गठन किया गया।जिसमे वार्ड 37 के पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष पद सौंपा गया।इस तरह शैलेंद्र के दूसरे दल व युनियन मे जाने की हो रही अफवाह अब समाप्त हो गई।इनके अलावा अध्यक्ष नवीन पांडे,संगठन सचिव विश्व विजय सिंह,संयुक्त सचिव विपिन मंडल ,सत्याशु राउत,सहायक सचिव विक्रम सिंह व कोषाध्यक्ष गोल्डी सरदार को बनाया गया।इनके अलावा पिंकू चौहान, दीपक वर्मा,पिंटू रवानी,चिंटू खान,कंचन पासवान, आनंद कुमार,विपिन पंडित को भी पदाधिकारी बनाया गया।भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने इन पदाधिकारियों को पत्र सौंप उनके जिम्मेदारी को बताया।इस पत्र को बीसीसीएल अधिकारियों व जिला प्रशासन को सौंप कर जानकारी दी गई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *