निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉईज फेडरेशन के आह्वान पर जामताड़ा नगर पंचायत के सभी दैनिक श्रमिक,दैनिक कर्मी और मानदेय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसका आज दूसरा दिन है,आज नगर पंचायत के कर्मियों ने नगर में सरकार के विरोध और अपने अधिकार के लिए नगर पंचायत कार्यालय से पदयात्रा किया ,जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए नगर वासियों से कचरा उठाव नहीं होने पर खेद जताते हुए आंदोलन का समर्थन करने हेतु आग्रह किया गया, नगर वासी बड़ी जोर शोर से इस आंदोलन का समर्थन करते दिखे।

संघ के अध्यक्ष आलोक हांडी ने बताया है कि यह हड़ताल राज्य भर में नगर निकायों के कर्मियों द्वारा छह सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है। जिसमें फेडरेशन की प्रमुख मांगों में नियमितिकरण, वेतनमान में सुधार, भविष्य निधि के लाभ,कार्य की सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सभी हड़तालरत श्रमिक एवं कर्मीगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल को अपनी मांगों का समर्थन करने हेतु ज्ञापन सोप । इन कर्मियों के समर्थन में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस हड़ताल से नगर निकायों के कार्यों पर व्यापक असर पड़ा है,जिससे नागरिकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण जामताड़ा नगर पंचायत के दैनिक कार्य जैसे कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने सरकार से अविलंब इन कर्मियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। जिससे नगर निकायों की सेवाएं पुनः सुचारू रूप से चल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *