धनबाद । तमिलनाडु में बंधक बनाए गए दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के 11 मजदूरों को सोमवार को रिहा कर दिया गया है। जिसके बाद बुधवार की सुबह एलेप्पी ट्रेन से सभी मजदूर धनबाद स्टेशन पहुँचे, जहां उनका स्वागत किया गया । बता दे कि पुलिस- प्रशासन व श्रम- विभाग की मदद से तमिलनाडु के स्थानीय एनजीओ के सहयोग से इन मजदूरों को बंधन मुक्त किया गया है। सभी मजदूर 28 अगस्त को धनबाद पहुंच गए और वहां से दुमका के लिए रवाना हो गए है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार ने बताया था कि सभी मजदूरों को स्थानीय एनजीओ के सहयोग से संबंधित ट्रेन में बिठा दिया गया है। बता दें कि रोजगार की तलाश में कुछ दिन पहले रामगढ़ प्रखंड के अमड़ापहाड़ी से तामिलनाडु गए 11 मजदूरों को वहां पर बंधक बना लिया गया था। रिहाई के बदले में परिवार वालों से पैसों की मांग की जा रही थी।दो परिवार ने 25 हजार रुपया भेज भी दिया। रविवार की शाम पीड़ित परिवार ने एसपी से सभी की सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और श्रम विभाग के सहयोग से मजदूर को वहां से बंधन मुक्त करने की कवायद शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *