धनबाद । जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । जिसमें एक महिला घायल हो गई और अस्पताल में इलाजरत है । भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला की है घटना । घायल महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि पाण्डरपाला निवासी अंजुम खातून की घर बंटवारे को लेकर आपस में मारपीट हुई। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई है। वही घायल महिला अंजुम खातून ने मीडिया को बताया कि पिछले दो बार से घर बंटवारे को लेकर घर के लोग महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे है। वही रविवार की देर शाम एक बार फिर मारपीट की घटना घटी है। वही महिला ने मामले की जानकारी भूली ओपी को दे दी है।

जमीन विवाद में मारपीट हुई है, जिस पर FIR दर्ज कर दोषियों पर होगी कड़ी कार्यवाही, ओपी प्रभारी, भूली,,,,
मारपीट की घटना को लेकर भूली ओपी प्रभारी ने बताया कि इनके बीच तीन डिसमिल पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद है और परिवार के 10 सदस्य हैं जिसमें सात भाई व तीन बहन हैं । सभी कोई जमीन- घर में हिंस्सा मांग रहे है और सहमति नही बनने पर आपस मे मारपीट हुई है। मारपीट की शिकायत मिली है जिसके बाद दोनों ओर से शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है । इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कानून संवत कार्यवाही की जाएगी ।

महिला की फरियाद : आरोपियों को गिरफ्तार कर लीजिए नहीं तो वो कभी भी हमें मार देगा, अंजुम खातून, घायल,,,,,,
एसएनएमएमसीएच अस्पताल में गंभीर रुप से घायल इलाजरत महिला अंजुम खातून ने कहा कि वह लोग मुझ पर जानलेवा हमला किया । जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हुई हूं और इस गंभीर स्थिति मे हूं । राजा, मुस्तफा, इम्तियाज, अरबाज दबंग किस्म के लोग है । पुलिस प्रशासन से मैं विनती करती हूं कि जल्द से जल्द उन लोगों को गिरफ्तार करें, नहीं तो वो लोग मुझे कभी भी जान से मार सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *