झरिया । झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव ने आज कुजामा का दौरा किया जाहां पर सैकड़ों साल से रह रहे लोगों ने अपना समस्या सुनाया जहां पर आउटसोर्सिंग के कारण हैबी ब्लास्टिंग से परेशान लोगों ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन ने पहले पानी का पाइपलाइन बंद किया फिर रोड भी काट दिया अब पानी का कितना दिक्कत हो गया है । हम सब खाद का पानी पीने पर विवश है खाद का पानी पिने से लगातार बच्चा बीमार पड़ रहे हैं और रास्ता बंद हो जाने से झरिया जाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । इस रास्ते पर आदमी उसी रास्ते पर हाईवा कब किस का नम्बर आ जाये भगवान हि जाने अब तो उस पूरे मोहल्ले में दरार हो जाने से और लगातार बारिश से कब जमीन दोज हो जाए भगवान हि मालिक है । मौके पे मौजूद थे एरिया कुजामा के मैनेजर सिन्हा जी, रत्नेश यादव ने साफ शब्दों में कहा है की जल्द से जल्द उचित कार्रवाही करके लोगों की समस्या का निदान किया जाये नही तो स्थानीय लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *