कतरास । रविवार की सुबह कतरास रेलखंड अंतर्गत सिजुआ स्टेशन ट्रैक के समीप एक युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर धीरे-धीरे जंगल में लगे आग के तरह क्षेत्र में फैल गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिजुआ स्टेशन के समीप एक युवक का शव रेल लाइन के समीप पाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी को दिया। मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
