धनबाद । शनिवार की रात बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के धोवाटांड़ के क्षत्रिय गुर्जर धर्मशाला के समीप सड़क दुर्घटना में अज्ञात राहगीर की मौत हो गई । घटना के बाद आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धनबाद से झरिया की ओर जा रही अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को धक्का मार दिया, जिससे घटना स्थल पर ही राहगीर की मौत हो गई । घटना के बाद उक्त वाहन लेकर चालक फरार हो गया । स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बैंक मोड़ पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है । खबर लिखे जाने तक मृतक युवक का पहचान नही हो पाया है । मामले को लेकर बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार का कहना है कि फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है और मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *