राजेश दुबे
हजारीबाग/विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ के निकटवर्ती थाना क्षेत्र गोमिया के हुरलुंग करमाटांड में गुरुवार की शाम बज्रपात की चपेट में आने से छह महिला समेत एक पुरुष घायल समेत कुल सात लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक गोमिया के करमाटांड गांव में छह महिला और एक पुरुष खेत किनारे एक मैदान में मवेशी चरा रहे थे। अचानक से बारिश होने से सभी लोग एक पेड़ के किनारे बारिश से बचने के लिए चले गए। तभी अचानक कुछ हीं दूरी पर बज्रपात होने से बिलासो देवी ( 50 वर्ष) पति रामचन्द्र महतो , कविता कुमारी ( 17 वर्ष ) पिता शंकर महतो , बेबी देवी ( 20 वर्ष) विजय कुमार महतो , शांति देवी , वीना देवी , किरण देवी तथा लखिया देवी घायल हो ग ई । वहीं घायलों में तीन का इलाज गांव में ही किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज हेतु बाहर भेज दिया गया है। शेष तीन बिलासो देवी , कविता कुमारी एवं बबीता देवी को विष्णुगढ़ सीएचसी में लाया गया है । समाचार लिखे जाने तक घायलों का इलाज विष्णुगढ़ सीएचसी में जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *