निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । 7 सितंबर से प्रारंभ होने वाले गणेश पूजा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण आयोजन समिति के द्वारा किया जा रहा है। बंगाल के कारीगरों द्वारा पंडाल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। राजस्थान के महल तथा कलाकृति को प्रदर्शित करेगा पंडाल: आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि इस वर्ष गांधी मैदान में पंडाल का निर्माण राजस्थान के महल तथा वहां की कलाकृति को प्रदर्शित करता हुआ दिखाया जाएगा। कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक मंडल ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर बनाए जाने वाले पंडाल में महल के अंदर की राजशाही ठाट बाट,नृत्य, संगीत तथा वाद्य यंत्रको प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अलावे राजस्थानी जहाज ऊंट को भी दिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके पूर्व झारखंड में कहीं भी इस तरह का पंडाल तथा कलाकृति नहीं बनाई गई है और यही कारण है कि काफी उत्साह के साथ पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। 10 दिवसीय मेला का होगा आयोजन: आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि 10 दिवसीय मेला का भी आयोजन गणेश महोत्सव के अवसर पर किया जाएगा जिसमें मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले, ब्रेक डांस, टोरा टोरा,मीना बाजार तथा अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। काफी संख्या में मनोरंजन के साधन तथा खिलौने की दुकान लगाए जाएंगे।वही पूरे मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। वही खाने के लिए भी काफी संख्या में दुकानें लगाई जाएगी। जिसमें मुंबई की भेलपुरी तथा बनारस का पान की दुकान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *