धनबाद । मंगलवार की शाम संदिग्ध स्थिति में घर में फंदे के सहारे झूलता मिला युवक का शव । भूली बी ब्लॉक के एक युवक का शव फांसी के फंदे के सहारे झूलता मिला । बताया जाता है कि हर्ष कुमार भूली बी ब्लॉक के समीप पार्षद कॉलोनी में रहता था। मंगलवार की शाम स्थानीय लोगों ने खिड़की से देखा की एक युवक फंदे से झूला हुआ है। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने घर के दरवाजे को तोड़कर घर मे घुसकर युवक को नीचे उतारा। जिसके बाद युवक को SNMMCH ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से पढ़ाई के कारण डिप्रेशन में था। हालांकि मामले की जानकारी मृतक के परिज को दे दिया गया है। मृतक के परिजन निजी काम से धनबाद से बाहर गए हुए है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन धनबाद के लिए निकल गए है।
