धनबाद । सोमवार को सरायढेला थाना क्षेत्र के पीके राय कॉलेज के समीप एक पिकअप वैन और एक स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वीर कुंवर सिंह मोड़ के समीप बोलोरो पिकअप वाहन संख्या जेएच 15 एडी – 7481 ने स्कूटी संख्या जेएच 10 बीजेड – 4692 में जोरदार टक्कर मार दी । जिसके बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । टक्कर के बाद स्कूटी सवार एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहन को जप्त कर थाने ले गई है । जबकि पिकअप वैन के ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया है।
