निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 15 घंटों से ब्लेक आउट की स्थिति बनी हुई है। उमश भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए और ज्यादा परेशान हो रही है। बिजली नही रहने से सिच्छाई व्यवस्था के लिए किसान पम्प नही चला पा रहे हैं। जिससे किसान वर्ग में मायूसी देखी जा रही है। वहीं शहरी क्षेत्रों में बिजली से चलने वाली उपकरण बंद हो गई है जिससे व्यापार पर असर पड़ा है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को पढ़ाई में काफी कठिनाई हो रही है। बिजली विभाग में कार्यरत बिजली मिस्त्री की कमी और जिले के विभागीय उदासीनता के कारण ब्लेक आउट की स्तिथि बानी हुई है। विभाग की ओर से बिजली उपभोक्ताओं को सही से जानकारी भी नही दी जा रही है की किस कारण लगातार बिजली आपूर्ति बाधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *