प्रतिनिधि
हजारीबाग/इचाक । इचाक थाना क्षेत्र में दिव्यांग मूक बधीर नाबालिग के साथ एक शराबी युवक के द्वारा चाकू के नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने इचाक थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में लिखा है कि मेरी नाबालिग पुत्री सीमा कुमारी (काल्पनिक नाम) उम्र 15 वर्ष जो शारीरिक रूप से विकलांग है और बोल नहीं सकती। वह सोमवार 12 अगस्त की रात लगभग 9 बजे घर के बाहर अकेली बैठी मोबाइल देख रही थी और मैं शौच के लिए बाहर गई थी। उसी समय दांगी गांव का एक शराबी युवक शंकर मेहता पिता सुखदेव मेहता मोटरसाइकिल से मेरे घर पर आया और चाकू का भय दिखाकर उसे अपनी मोटर साइकिल पर बिठाकर घर से लगभग एक किमी दूर स्कूल के पीछे घने जंगल में ले गया और चाकू का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता के पास से उसका बिना सिम वाला मोबाइल भी छीन लिया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया। वह किसी तरह लड़खड़ाते हुए अपने पड़ोसी का दरवाजा खुलवाया और इशारों- इशारों में घटना की जानकारी दी। फिर उन्होंने मुझे फोन कर बुलाया। गांव के ही एक व्यक्ति ने नाबालिग सीमा को शंकर मेहता के मोटरसाइकिल पर बैठकर जाते हुए देखा था। इधर घटना की लीपापोती का खेल भी शुरू हो गया था। गांव के कुछ लोग मामले को पंचायत स्तर पर सुलझाने की कोशिश की। लेकिन बात न बनी तो पीड़िता की मां ने शनिवार को इचाक थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
इस संबन्ध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सन्तोष कुमार ने कहा कि मामले को लेकर पीड़िता की मां ने आवेदन दिया है। मामला संगीन है। आरोपी बक्शा नही जायेगा। पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ कर आरोपी पर कर्रवाई की जायेगी।
क्या कहते हैं मुखिया
मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता ने कहा कि घटना ने पूरे प्रखंड को शर्मशार किया है। आरोपी को कठोर सजा मिले ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।
