झरिया । शनिवार को लोदना क्षेत्र के कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में काम करने के दौरान नंदन यादव नामक कर्मी गोफ में समा गया । उसके चिल्लाने पर आसपास काम कर रहे कर्मी दौड़कर आए और उसे बाहर निकाल आनन- फानन में धनबाद के एक निजी अस्पताल में सहकर्मियों द्वारा ले जाया गया । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । घटना की जानकारी पाकर जनता श्रमिक संघ के लोग कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना पहुंच गए काम बंद कर दिया उसके बाद जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के लोग भी पहुंच गए आउटसोर्सिंग प्रबंधन द्वारा मामले को भापते हुए कई थानों की पुलिस बुला ली थी ।

बताते है कि कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में नंदन हेल्पर के पद पर कार्यरत है आउटसोर्सिंग परियोजना पूरी तरह से अग्नि प्रभावित क्षेत्र में है कोयला निकालने से पहले आग को बुझाया जाता है । इसी क्रम में नंदन पाइप के द्वारा आग पर पानी डाल रहा था, अचानक जमीन धंस गई और वह उसमें समा गया । संजोग अच्छा था कि आसपास काम कर रहे कर्मी दौड़े और उसे बाहर निकाला तब तक गर्दन से नीचे पैर तक उसका पूरा शरीर झूलस चुका था । जहां धनबाद के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है । उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है इधर यूनियन नेताओं का कहना है कि आउटसोर्सिंग प्रबंधन उसका इलाज का पूरा खर्च वहन करें
नंन्दन के परिवार में चार पुत्र एवं एक पुत्री है। जिसमें पत्नी अनीता देवी, पुत्र प्रिंस, पिंकेश, अंकित, मुकेश, पुत्री रागनी सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *