धनबाद । शनिवार की शाम धनबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर शिव मंदिर के समीप अज्ञात लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, घटना में लहूलुहान हुआ युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । घटना का संबंध में बताया जाता है कि अशोक रवानी नामक युवक पर अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावर मौके पर से फरार हो गए। युवक को लहूलुहान देख स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक तेलीपड़ा का रहने वाला व पेशे से दैनिक मजदूर बताया जा रहा है । जबकि मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने सदर पुलिस को दे दिया है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई है ।

कुछ युवकों द्वारा क्षेत्र में नशीली दवाइयां बेची जाती है, मना करने पर किया जान लेवा हमला : अशोक रवानी, घायल,,,,,
मामले को लेकर घायल अशोक रवानी ने बताया कि 2- 3 अपराधिक किस्म के युवक है जो क्षेत्र में वॉल्यूम- 10 व अन्य नशीली दवाइयां की बिक्री करते हैं । जिससे बच्चे नशा के आदी हो रहे और बिगड़ रहे है, इसे लेकर मैंने जाकर उन्हें नशीली दवाइयों की बिक्री करने से मना किया और विरोध किया जीसके बाद युवकों ने मुझ पर भुजाली से जान लेवा हमला कर दिया, जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *