निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । इंडियन मेडिकल एशोसियेशन व झासा राज्य इकाई के आह्वान पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने आज जरूरी सेवा को छोड़कर ओ पी डी सेवा को पूरी तरह से बाधित कर हड़ताल पर चले गए। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व आर जी कार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में प्रषिक्षु महिला चिकित्सक के साथ मारपीट, बलात्कार और निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में चिकित्सकों ने ओ पी डी सेवा को 24 घंटे के लिएबाधित किये हैं। इसी के साथ देर शाम को घटना को लेकर नगर में कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है। सदर अस्पताल के सहायक मुख्य स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर कालीपद्दो मुर्मू ने जानकारी देते हुवे बताया की जिस प्रकार से एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ घटना घटी है वो बहुत ही निंदनीय है।
जिसके विरोध में आज सदर अस्पताल के चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं, जिसका काफी प्रभाव पड़ा है। वहीं हड़ताल पर गये चिकित्सक डॉक्टर दुर्गेश झा ने बताया कि कोलकाता में जिस तरह से एक जूनियर डॉक्टर के साथ बर्बरता पूर्वक बलात्कार कर हत्या किया गया, वो बहुत ही दुःखद घटना है। जिसका हमलोग निदा करते हैं। इसलिए हमलोग एक दिन का हड़ताल पर हैं। हमलोगों का सरकार से मांग है कि जो भी आरोपी है उसपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही हो। इस मौके पर डॉ मिकी मांझी, डॉक्टर निलेश कुमार, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर कीर्ति झा, डॉक्टर भवानी व अन्य चिकित्सक व चिकित्सक कर्मी मौजूद थे
