निशिकांत मिस्त्री
वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने उनके आवास पर जाकर किया सम्मानित
जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने आज दिनांक 14 अगस्त को जामताड़ा जिला अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंचकर उनके आश्रित को शाॅल एवं बुके देकर सम्मानित किया एवं आभार प्रकट किया।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आजादी की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्व0 गोलक बिहारी सेन की धर्मपत्नी ठंडा वाला सेन को शाॅल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपायुक्त ने श्रीमती सेन से उनके स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद थे।
