निशिकांत मिस्त्री

राज्यपाल झारखण्ड संतोष कुमार गंगवार के प्रस्तावित जामताड़ा परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जामताड़ा । राज्यपाल झारखण्ड संतोष कुमार गंगवार के प्रस्तावित जामताड़ा जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मोहनपुर परिभ्रमण को लेकर आज दिनांक 14.08.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सहित अन्य अधिकारियों के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर का निरीक्षण कर उनके आगमन के अवसर पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर समीक्षा किया। उपायुक्त ने इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण करते हुए पंडाल, बैठने की व्यवस्था, लाइट, साउंड सिस्टम, प्रेस पास, सुरक्षा, विधि व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत सचिवालय, पोस्ट ऑफिस का भी निरीक्षण कर संबंधित से आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं जरूरी दिशा निर्देश दिया।
इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लांगुरी, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता अबिश्वर मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर मुरली यादव सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *