निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मंगलवार को गांधी मैदान के समीप स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से सांस्कृतिक सह अधिविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। समाज कल्याण समिति के सांस्कृतिक मंच पर वीरेंद्र मंडल का आयोजक समिति के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को समाज कल्याण समिति परिसर में बड़े ही धूमधाम के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत आधारित एकल एवं सामूहिक नृत्य , देशभक्ति गीत, छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य एवं जामताड़ा शहर के कई डांस ग्रुप के द्वारा सामाजिक मुद्दो एवं देशभक्ति आधारित ग्रुप डांस प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में सफल मंच संचालन महान शिक्षाविद डीडी भंडारी के द्वारा किया गया। आयोजक समिति की ओर से निर्णायक मंडली के द्वारा एकल डांस एवं सामूहिक डांस में विजेता एवं उपविजेता प्रतियोगियों की घोषणा की गई। समाज कल्याण समिति के सांस्कृतिक मंच पर आयोजक मंडली एवं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के द्वारा त्रिदिवसीय सांस्कृतिक सह अधिविध कार्यक्रम के प्रश्न मंच प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, एकल एवं सामूहिक डांस प्रतियोगिता और ओपन टू ऑल क्विज प्रतियोगिता के विजेता एवं विजेता छात्रों को मोमेंटो मेडल एवं अन्य सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजक समिति के सहयोग से त्रिदिवसीय सांस्कृतिक सह अधिविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जामताड़ा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं के द्वारा बड़ा ही मनमोहक आकर्षक रूप से देशभक्ति नृत्य, संगीत ,देशभक्ति गीत एवं अन्य प्रसिद्ध डांस एकेडमी एवं डांस ग्रुप के द्वारा देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकार से आधारित नीतियों की प्रस्तुति दी गई। सभी जामताड़ावासी ,महान शिक्षकवृंद, अभिभावकगण एवं आयोजक मंडली के अथक प्रयास एवं सहयोग से दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल रुप से आयोजन हुआ। प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं और अन्य सभी कलाकारों को स्वतंत्र रूप से मंच प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। समाज कल्याण समिति बिना किसी भेदभाव, अमीरी गरीबी, जात-पात ,धर्म मजहब बिना पहुंच सिफारिश के हर एक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को पारदर्शी रूप से अपनी प्रतिभा एवं कला को दिखाने के लिए सुसज्जित मंच प्रदान करता है। समाज कल्याण समिति में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पूरे जामताड़ावासी का अपना कार्यक्रम है। जिसमें जामताड़ा नगर के सभी 16 वार्डों के साथ जिले के अन्य सभी स्थानों से सभी सम्मानित भाई और बहन इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आने वाले वर्षों में भी आप सभी जामताडावासी के सहयोग से समाज कल्याण समिति की ओर से इस तरह से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडली के सभी सम्मानित सदस्यों ,स्वयंसेवकों ,शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं सभी जामताड़ा वासियों के प्रति कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं। मौके पर हजारों की संख्या में दर्शकगण एवं जामताड़ावासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *