धनबाद । श्री हरेंद्र सिंह ने अपने अभियान “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज” के तहत आज जमुआटांड पंचायत सचिवालय में मुखिया श्री निरंजन गोप के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और कैंसर के प्रारंभिक निदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में मुफ्त ब्लड प्रेशर, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (SpO2), तापमान, वजन, सामान्य स्वास्थ्य, और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सेवाएँ प्रदान की गईं। यह शिविर प्रात: 10 बजे से से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें 100 से अधिक लोग शामिल हुए।
श्री हरेंद्र सिंह ने वहाँ उपस्थित मुखिया, आंगनबाड़ी सेविकाए और ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए अपने सत्र में कहा, “स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ व्यक्तियों से ही होती है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। हम सभी के सहयोग से ही यह अभियान सफल हो सकता है और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।”
शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को उनके स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब दिए और विभिन्न रोगों से बचने के उपायों की जानकारी दी। शिविर में उपस्थित लोगों ने श्री हरेन्द्र सिंह के इस पहल की सराहना की।
