झरिया । हर घर तिरंगा अभियान के तहत झरिया में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में दो सौ मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाला गया। यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगे को अपने हाथों में लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुऐ जेपी चौक से होते हुए लक्ष्मीनिया मोड, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, देशबंधु सिनेमा हॉल, चार नंबर होते हुए झरिया इंदिरा चौक पहुंचे। इससे पहले कतरास मोड़ स्थित जेपी चौक पर महान लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय जय प्रकाश नारायण के आदमकद प्रतिमा मे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दो सौ मीटर लंबा तिरंगा झंडा युवा हाथ में लेकर देश भक्ति की भावना लेकर चल रहे था। यात्रा के दौरान शहर भारत माता की जय, वंदे मातरम और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। हाथो मे तिरंगा थामे सैकडो की संख्या मे युवा , बूढ़े व महिलाए वंदे मातरम् , भारत माता की जय के नारों से कोयलांचल पूरा देशभक्ति मय हो गया। यात्रा के दौरान आम लोग काफी उत्साह में थे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर-घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आह्वान किया है। आजादी की कीमत अनमोल है। यह तिरंगा यात्रा का संदेश है लोगों में जुनून देश भक्ति भरना एवं भाईचारा बनाए रखना है। ताकि लोग इस ध्वज को जाने क्योकि यह एक तीन रंग का कपड़ा नहीं है, यह हमारा तिरंगा है , हमारे देश की शान है। इसमें हमारे वीर शहीदों का बलिदान छुपा है यह जो तिरंगा का रंग है ये उन्ही महापुरुषों और वीर क्रांतिकारियों के बलिदान का रंग है जिन्होंने अपने खून से सींच के इस तिरंगे को बनाया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें भारत की स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराना है। इस दौरान कार्यक्रम के प्रभारी श्री मानस प्रसून संयोजक श्री राज किशोर जैना भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री नित्यानंद मंडल भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजकुमार अग्रवाल श्रीमती रीता प्रसाद भाजयुमो महामंत्री श्री रूपेश सिन्हा श्री संतोष सिंह श्री विष्णु त्रिपाठी श्री संतोष शर्मा श्री अरुण साव श्री अभिषेक पांडेय श्री राजाराम पासवान श्री सुजीत सिन्हा श्री राहुल सोनी श्री जयंत चौधरी श्री रवि मिश्रा श्री तमाल राय श्री प्रदीप सिन्हा श्री अनिल खेमका श्री स्वरूप भट्टाचार्य श्री दिलीप भारती श्री शैलेश सिंह चंद्रवंशी समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *