निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मंगलवार को गांधी मैदान के समीप समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में राजा अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की सुअवसर पर मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिती के वरिष्ठ नागरिकगण, आजीवन सदस्य एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। सभी नागरिकों का मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिति की ओर से अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में सभी वरिष्ठ नागरिक जनों के स्वागत हेतु बालिकाओं के द्वारा स्वागत गीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति की गई।
पूर्व जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल ने मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिती के वरिष्ठ नागरिक गण, आजीवन सदस्य एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित करने हेतु आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकगण, आजीवन सदस्य एवं स्वयंसेवकों को स्मृति के रूप में मोमेंटो, मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिति कैलेंडर एवं स्वतंत्रता दिवस का पट्टा देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में बड़े ही उत्साह पूर्ण माहौल में सैकड़ो की संख्या में मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिति के वरिष्ठ नागरिक जन आजीवन सदस्य एवं स्वयंसेवक बंधुगण उपस्थित हुए। पूर्व जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि 78 वे स्वतंत्रता दिवस की सुअवसर पर समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में मां चंचल वार्षिक महोत्सव समिति के सभी वरिष्ठ नागरिक आजीवन सदस्य एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित करने हेतु ऐतिहासिक रूप से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया हैं। राज्य स्तर पर मां चंचला वार्षिक महोत्सव को ऐतिहासिक और शोभा यात्रा के मामले में राज्य पर दूसरे स्थान में लाने के लिए के लिए हमारे वरिष्ठ नागरिकगण, आजीवन सदस्य एवं स्वयंसेवकों की बड़ी ही अग्रणी भूमिका रहती हैं।
हमारे जामताड़ा के वरिष्ठगण समाज के उत्थान और कल्याण के लिए हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जामताड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में अगर हमें ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तो यह सब हमारे वरिष्ठ नागरिकगण की कृपा एवं आशीर्वाद हैं। मां चंचला वार्षिक महोत्सव की शुरुआत भी सभी वरिष्ठ नागरिकगण की कृपा एवं आशीर्वाद से हुआ है। अगर आज जामताड़ा नगर पंचायत अपने विकास की गाथा गा रही हैं तो इसमें भी हमारे बुजुर्ग जन का आशीर्वाद एवं योगदान हैं। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और हम सब को गौरवान्वित महसूस करने के लिए लिए सभी समाज कल्याण समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए साधुवाद एवं धन्यवाद देता हुं। सभी जामताड़ा वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई। इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जामताड़ा के महान शिक्षाविद डीडी भंडारी ने किया। मौके पर मुख्य रूप से राजा अजीत कुमार सिंह, कैप्टन व्यास चौधरी, भगवत प्रसाद सिंह, तेजस्वी कुमार दे ,अभय कुमार सिंह, रमेश कुमार गुप्ता, दुर्गा चौधरी , सुबोध कुमार पंडित ,मनजीत शर्मा, नंदलाल शाह, राधानाथ दुबे शशि भूषण प्रसाद भावेश सिंह रामकुमार मिश्रा सहीत सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ नागरिक जन एवं स्कूली छात्र-छात्रा ,अभिभावक गण उपस्थित रहे।
