निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । झारखंड में हो रही महिलाओं पर अत्याचार, महिला उत्पीड़न , महिला असुरक्षा जैसे अपराध के खिलाफ आज महिला मोर्चा के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन समाहरणालय के समक्ष किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संताल परगना की भाजपा नेत्री अंजुला मुर्मू ने कहा कि पूरे राज्य में हज़ारों बलात्कार जैसी घटना हुई। लेकिन ये निकम्मी सरकार चुपचाप देखती रही। झारखंड की निर्दयी सरकार अभी जब महिलाये के लिए खेतों में खेती करने का समय मे मैया सम्मान योजना के जरिए एक हजार देने के नाम पर लंबी लाईनों में लगा दिया है ।जबकि इस समय जहां ठीक से बारिश नहीं हुई है। वहाँ सुखाड़ घोषित करना चाहिए। अंजुला मुर्मू ने कहा कि 5 साल पहले सहियाओ को वादा करके सरकार भूल गई। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता सोरेन ने कहा कि पिछले चुनाव में ये सरकार चुनावी घोषणा के जरिए युवाओं को 1 साल में 5 लाख नोकरी तथा बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर सारे युवाओं के साथ विस्वासघात किया। पाकुड़ जिले के गरीब छात्रों को उनके छात्रावास में जाकर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया और प्रशासन दर्शक बनकर देखते रह गए। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा कि हेमंत भैया आपके सरकार में आदिवासियों की जमीन पर दुष्ट लोगों का कब्जा हो रहा है और आप चुपचाप वोट बैंक की राजनीति के लिए हाथ में हाथ रखकर देख रहे हैं। भाजपा नेत्री वीथिका झा ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में 181 सेवा जो हर प्रताड़ित व्यक्ति के लिए एक रामबाण था उसको भी इस भ्रष्टाचारि सरकार ने बंद कर दिया। संथाल परगना के पाकुड़ जिले में आदिवासियों को प्रताड़ित कर मुस्लिमों द्वारा घर से निकाल दिया गया और ये निकम्मी सरकार चुपचाप बैठकर देख रही है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुकुमनी हेम्ब्रम ने कहा कि पिछले चुनाव में महिलाओं से अनेकों वादा किया लेकिन सरकार बनाने के बाद सारा वादा सस्ते बस्ते में डाल दिया फिर से इसबार मैया सम्मान योजना से नई तरीके से महिलाओं को ठगने का कार्य की शुरुआत हो गया है। वहीं जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के साथ बलात्कार,लव जिहाद बढ़ता जा रहा है और ये सरकार चुपचाप देखते रहती है। आदिवासियों का हितैषी कहलाने वाले हेमंत सरकार के संरक्षण में आदिवासी महिलाओ का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और ये निकम्मी सरकारी वोट बैंक की राजनीति के कारण इन्हें संरक्षण देने का काम कर रहे है। आगे उन्होंने कहा कि जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी लव जिहाद व धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे है। भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष किरण बेसरा ने कहा कि इस सरकार के संरक्षण में आए दिन महिलाओं के साथ उत्पीड़न अत्याचार शोषण तथा बलात्कार होती रहती है लेकिन ये निकम्मी सरकार आँखों में पट्टी बाँधकर बैठी हुई है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुजाता सिंह भैया व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मितेश साह ,पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ,भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय ,सुनील हांसदा , माधव चंद्र महतो, हरि मोहन मिश्रा ,प्रवीण प्रभाकर ,दुबराज मंडल ,बिनोद मंडल ,किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री संजय मंडल ,जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ,राम सिंह यादव ,जिला मंत्री दुलारी बाउरी जी,मीडिया सह प्रभारी प्रदीप राउत,भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्द किशोर झा, विष्णु मंडल ,भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता प्रिया सिंह,मनोज गोस्वामी जी,आईटी सेल संयोजक अमित सिंह , प्रसेनजित घोष ,बेबी पासवान समेत सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा अध्यक्ष समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *