निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नगर स्थित दिव्या योगा प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में जामताड़ा जिला योग संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के विभिन्न आयु वर्ग के 72 प्रतियोगी ने भाग लिए। प्रतियोगिता का विधिवत्त शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी चमेली देवी एवं आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे, योग संघ के महासचिव रविंद्र सुमन, नितेश सेन दीप प्रज्वल कर किए। मुख्य अतिथि चमेली देवी ने अपने संविधान में कही कि आज के वर्तमान समय में हर बच्चे- बच्चियों, युवा एवं वृद्ध सभी को योग से जुड़ने की आवश्यकता है क्योंकि वर्तमान समय में भाग दौड़ वाले जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग ही एक का मात्र साधन है।
यहां पर आकर आज छोटे-छोटे योग खिलाड़ियों का योग प्रदर्शन को देखकर मन काफी प्रफुल्लित हो गया कि कितने प्रतिभावान् खिलाड़ी हमारे जामताड़ा जिला में है, जो लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। वही समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डी.डी.भंडारी एवं जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कु.भैया ने सभी विजेता एवं उवविजेता खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए। साथ ही सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं किये। 8 से 10 वर्ष के बालक वर्ग में – प्रथम राहुल कु• रवानी , द्वितीय दिव्या कु• सुमन , तृतीय साद अंसारी। बालिका वर्ग में – प्रथम सना परवीन, द्वितीय सोनाक्षी चौबे, तृतीय सृति दास।
10 से 12 वर्ष के बालक वर्ग में प्रथम शुभम दास, द्वितीय केशव कु• रवानी, तृतीय सागर कोल। बालिका वर्ग में प्रथम खुशी कुमारी, द्वितीय सोनाक्षी हेम्ब्रम, तृतीय शिक्षा सिद्धि। 12 से 14 वर्ष के बालक – बालिका संयुक्त प्रथम दिया दत्ता, द्वितीय रिया कु• यादव, तृतीय युग प्रभाकर। 14 से 16 वर्ष के बालक – बालिका संयुक्त
प्रथम कुमार युवराज, द्वितीय सोमनाथ दत्ता, तृतीय श्रेया बागची, चतुर्थ सोनिया हेंब्रम।, 16 से 18 वर्ष युथं वर्ग में प्रथम स्नेहा दास, 18 से 21 वर्ष सीनियर वर्ग में
प्रथम सोमनाथ दत्ता रहे। इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला योग संघ के महासचिव रविंद्र कु . सुमन ने दिए शिवम उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी 25 एवं 26 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले को प्रतिनिधित्व करेंगे। आज के योग प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक की भूमिका में नितेश सेन, अरुण कु पंडित, भास्कर चांद, सूरज कु .पासवान एवं अर्जुन बेसरा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
