निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नगर स्थित चंचला मंदिर चौक के प्रांगण में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार हॉकी जामताड़ा एवं जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ो हॉकी एवं कुश्ती खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने तिरंगा झंडा के साथ भारत माता जय के नारा लगाते हुए आतिशबाजी एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर भारतीय हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामना दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से डी.डी.भंडारी ने अपने संबोधन में कहे की यह हम भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि हॉकी खेल पुनः अपने मुकाम पर वापस हो रहे हैं।

वहीं जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने बताया की पूर्व टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक जीत जीते थे फिर इस बार भी पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम दमदार प्रदर्शन करते हुए कहां से पदक में 52 वर्षों के बाद फिर से कब्जा जमाए इस बार भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे हम सभी को उम्मीद था कि इस बार हमारे टीम फाइनल खेलेंगे लेकिन कुछ कमी के कारण हमारे भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक में ही संतुष्ट करना पड़ा । लेकिन हमें भारतीय खिलाड़ियों पे गर्व है की आने वाले समय में हमारे भारतीय हॉकी टीम और बेहतर प्रदर्शन करेंगे । मैं विशेष रूप से भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम कोच मैनेजर एवं हम सभी के अभिभावक एवं झारखंड खेल जगत के भीष्म पितामह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह सर को भी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामना देते हैं । जिनके अशक प्रयास से पिछले 52 वर्षों के पिछड़े हुए हॉकी खेल को पुनः हॉकी खेल को भारतीय मानचित्र में विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। वह भारतीय हॉकी टीम के लिए लंकी साबित हो रहे हैं पूर्व टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के डेलिगेटस रूप में भाग लिए थे इस बार वह हॉकी इंडिया के महासचिव के रूप में पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने का कार्य कीए।
आज के कार्यक्रम मुख्य रूप रूप से हॉकी जामताड़ा के महासचिव डॉ.भास्कर चांद, हॉकी जामताड़ा के उपाध्यक्ष संजय परशुरामका , सूरज कु . पासवान, डॉ .हृदयानंद, इम्तियाज अंसारी, अर्जुन बेसरा , विजय हंसदा एवं सीएम का एक्सेल स्कूल जे.वी.सी + 2 के दर्जनों खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *