धनबाद । धनबाद के जोराफाटक रोड़ स्थित छोटा गुरुद्वारा में समाजसेवी श्री हरेंद्र सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिन्होंने अपने “स्वस्थ शरीर स्वस्थ समाज” के पहल को सफल बनाने के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान किया।
इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने समुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (CBAC) फॉर्म भर कर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच जैसे – ब्लड प्रेशर, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (SpO2), तापमान, वजन, सामान्य स्वास्थ्य, और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए और आवश्यक दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया। समाजसेवी श्री हरेंद्र सिंह ने इस शिविर के सफल आयोजन के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, डॉक्टरों की टीम, और वहां उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त कर भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन कर समुदाय की सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *