झरिया । शनिवार की देर रात छापेमारी कर झरिया पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । बताया जाता है की झरिया थाना क्षेत्र निवासी रवि सिंह 2019 से गैर जमानती आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था । आरोपी को रविवार को मेडिकल जांच के बाद धनबाद जेल भेज दिया गया । छापेमारी टीम मे झरिया थाना के एसआई सौरभ कुमार व अन्य जवान शामिल थे ।
