निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का 49 वां जन्मदिन जिला कार्यलय में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर मनाया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई। हेमन्त सोरेन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी लोग सदर अस्पताल जाकर मरीजों के बीच फल वितरण किया। वहीं मीडिया से बात करते हुवे जे एम एम जिला प्रवक्ता दिवाशिष मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का 49 वां जन्मदिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया गया है। हमलोग प्रत्येक वर्ष उनका जन्मदिन मनाते हैं। हमलोग उनकी लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।

हमलोग यह भी कामना करते हैं कि झारखण्ड का लगातार मुख्यमंत्री बने रहे और झारखण्ड की जनता के लिए विकास का काम करते रहें। उनके विकास कार्यों से पूरे विश्व में झारखण्ड की एक पहचान बने ऐसे ही विकास हेमन्त सोरेन करते रहे। आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पुनः हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री बने इसके लिए हमलोग पूरी तैयारी में जुटे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर सभी को बधाई देते हैं। इस मौके पर अशोक मंडल, रविन्द्र नाथ दुबे, कैलाश साव, आनंद टुडू, मदन मरांडी, सागिर खान, पटेश यादव, ताहिर अंसारी, अभिलाष मरांडी, रहीम, वासु, साजिद व अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *