रामावतार स्वर्णकार
इचाक । बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ़ देश भर में गुस्सा और कडे विरोध का स्वर गूंजने लगा है। शनिवार को प्रखंड के इचाक बाजार में हिंदू युवा संघ और श्री राम सेवा संगठन के बैनर तले सैकड़ो युवाओं ने बांग्ला देश के मुसलमानों द्वारा हिंदु अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे जानलेवा हमले और अत्याचार के खिलाफ़ नारे लगाए और बांग्ला देश के जनरल बकार उज जमाल का पुतला फूंका। और बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर उपस्थित हिंदू युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मेहता और श्री राम सेवा संगठन के अध्यक्ष सुजीत कुमार मेहता ने कहा कि बंगला देश के मुसलमान प्रोटेस्ट के नाम पर बांग्लादेशी हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। उनपर पर लगातार हमले कर रहे हैं। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा हैं। उनके घरों में लूटपाट, मारपीट और जानलेवा हमले लगातार जारी है।

वहां के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। जो मानवता को शर्मशार करनेवाला है। बताते चलें कि बांग्ला देश में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ़ छात्रों की भड़की गुस्सा के कारण बांग्ला देश में तख्ता पलट हो गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। इसके बाद भी बांग्लादेश में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रहा। वहां चुनचुन कर हिन्दु अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। मौके पर आदर्श यूवा संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, बैजनाथ प्रजापति, प्रभु गंझू, दिलीप कुमार, पिंटू कुमार, तुलेश्वर साह, पप्पु कुमार दास, राजेंद्र प्रजापति, हुलास मेहता, शशि शर्मा, राकेश चंद्रवंशी, अनिल कुमार, रवि कुमार यादव, कमल कुमार दास समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *