निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शुक्रवार को भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सिद्धू कानू स्टेडियम जामताड़ा में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्र संघ में आदिवासी समाज के अधिकारों और अस्तित्व के संरक्षण के लिए, कल्याण के लिए और उत्थान के लिए विश्व आदिवासी दिवस को स्वीकृत करते हुए, 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था। देश और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी आदिवासी भाई बहनों एवं अतिथियों को विश्व आदिवासी दिवस की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं।
आदिवासी समाज का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जामताड़ा के इस पवित्र मैदान में बड़ा ही गौरव और हर्ष का विषय है कि इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। सदियों से प्रकृति के संरक्षण करते आ रहे हैं आदिवासी समाज लिहाजा हम कह सकते हैं कि अगर हमें शुद्ध हवा पानी और जीविकोपार्जन के लिए शुद्ध अनाज मिल रहा है , इन सब चीजों का से आदिवासी समाज के भाई बहनों को जाता है। जिस देश में पवित्र नदी गंगा बहती है और जिस देश में नदियों की, पहाड़ों की, वृक्षों की, ऋषि मुनियों की पूजा की जाती है इन सब चीजों का संरक्षण का श्रेय आदिवासी समाज के लोगों को जाता है। हम कह सकते हैं कि तमाम चीजों की रक्षा के लिए भगवान राम ने जिस अस्त्र तीर धनुष का उपयोग किया था, वह तीर धनुष आदिवासी भाई बहनों का मुख्य अस्त्र हैं।
हम सबको मिलकर आदिवासी समाज के उत्थान, कल्याण, संरक्षण और हक अधिकार दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा आदिवासी सभ्यता और संस्कृति का बेहतरीन रूप से प्रदर्शित की गई। इसके लिए आयोजन समिति के तमाम सम्मानित सदस्य गणों के साथ-साथ इस मंच पर आदिवासी कला की प्रस्तुति कर रहे सभी कलाकारों के प्रति आभार प्रकट करते हुए साधुवाद एवं धन्यवाद देता हुं। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए हम सब आगे आए और संघर्ष करें ताकि हमारा देश और विश्व सुरक्षित रहे।
