निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज जिले के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर एक अमोई शहीद निर्मल महतो चोक में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता निर्मल महतो का 38 वां शहादत दिवस जिला उपाध्यक्ष कैलाश प्रसाद साव के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुवे। जहां पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद शहीद निर्मल महतो के मूर्ति पर विधानसभा अध्यक्ष ने माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। इस शहादत दिवस में पार्टी के दर्जनों नेताओं व सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी शहीद निर्मल महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और निर्मल महतो अमर रहे के नारे लगाए।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने उन्हें नमन किया। और कहा कि झारखण्ड अलग राज्य निर्माण में निर्मल महतो ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता है। उनकी शहादत दिवस को हमलोग प्रत्येक वर्ष मानते हैं। मौके पर आनद टुडू, असित मंडल, अनिता टुडू, दिवाशिष मिश्रा, दुलाल राय, सागिर खान, जमरुद्दीन अंसारी, साकेत सिंह, प्रदीप मंडल, मदन मरांडी, बंटू आइजेक, राजेश हेम्ब्रम व अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
