लालटू मिठारी

बलियापुर । प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, 15वीं बीत योजना, जन्म मृत्यु निबंधन, सिद्धू कान्हू खेल क्लब आदि की चर्चा की। समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-2025 के चयनित लाभुकों का दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया गया। पूर्व स्वीकृत द्वितीय किश्त प्राप्त लाभुकों का लिन्टन लेवल का जियो टैगिंग कर तृतीय किश्त भुगतान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पूर्व के कार्यो में प्रगति करने का भी निर्देश दिया। वर्तमान में चल रहे झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत सभी पंचायतों से प्राप्त हो रहे व इंट्री किए जा रहे आवेदनों की पंचायतवार समीक्षा की गई।

बीडीओ ने कहा कि मईया सम्मान योजना में प्राप्त आवेदनों की इंट्री आफ लाइन मोड में कराने संबंधित विभागीय निर्देश प्राप्त हुआ है। इसका अनुपालन कराने का सभी को निर्देश दिया गया। बैठक में 15वीं बीत योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *