धनबाद । धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बरवाअड्डा में रहने वाली गिन्नी कुमारी मैट्रिक परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान लाई है।गिन्नी समिति संशाधन में अपनी पढ़ाई की ओर जिले में तीसरे स्थान लाई है।मेट्रिक की परीक्षा में मंदाकिनी उच्च विद्यालय बड़ा जमुवा बरवड़डा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।इसी स्कूल में पढाई गिन्नी कुमारी करती थी।आज गिन्नी के सफलता से माता पिता संजय कुमार,कुसुम कुमारी बहुत खुश है।
गिन्नी कुमारी मेट्रिक परीक्षा में 482 अंक 96.40 प्रतिशत लाकर सफल हुई है।गिन्नी के पिता संजय कुमार प्लम्बर है तथा माँ कुसुम गिन्नी कुमारी है।
गिन्नी के माता पिता ने कहा कि उसकी बेटी पढाई को लेकर गम्भीर रहती थी।अपनी मेट्रिक परीक्षा के लिये दिन रात पढाई करती थी।
वही गिन्नी कुमारी ने कहा कि मेट्रिक परीक्षा में सफल होने का श्रेय माता पिता शिक्षक है।पढाई के लिये मन लगाकर पढ़ना जरूरी है।तभी रिजल्ट अच्छा हो सकेगा।
बैंकिंग के क्षेत्र में वह जाना चाहती है।उसकी इच्छा है कि बैंकिंग क्षेत्र में बड़े अधिकारी बने।
