निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बुधवार को बुद्धुडीह में भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। इस बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को जामताड़ा जिले में ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने को लेकर जामताड़ा भाजपा जिला मुख्यालय कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिले के हर बुथ और मंडल तक तिरंगा पहुंचाने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। दिनांक 11, 12 13 अगस्त को युवा मोर्चा के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
दिनांक 12 13 एवं 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी एवं युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। दिनांक 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के रूप में जिला कार्यालय में मनाया जाएगा। जामताड़ा जिले के आखिरी बूथ तक तिरंगा पहुंचाने की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। सभी जामताड़ा जिले वासियों से अपील है कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अपने-अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दिनांक 13,14 और 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज लगाए। इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह और कार्यक्रम सफल मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम ने किया। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, मिहीजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता,हरिमोहन मिश्रा, संजय मंडल, सुखमणि हेंब्रम, सुकुमार सरखेल पिंटू गुप्ता, गौउर बाउरी, पप्पू शर्मा, मनीष दुबे, विष्णु मंडल, निपेन सिंह, सुभाष यादव, मनोज गोस्वामी , समरेश प्रताप सिंह, लखींद्र सिंह शाहिद तमाम भाजपा कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
