निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की प्रस्तावित स्थल अध्ययन यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की दिनांक 04.08.2024 से 10.08.2024 तक खूँटी, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा एवं दुमका जिलों का स्थल अध्ययन यात्रा संलग्न कार्यक्रम के अनुसार करेंगी, जिसमें विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) जिला मुख्यालयों में होने वाली बैठकों में विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित विषय पर कार्य करने वाले एजेंसी के समक्ष प्रतिनिधि के साथ संलग्न एजेण्डा पर विचार-विमर्श एवं आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण करेंगी।


यात्रा के दौरान माननीय समिति का जामताड़ा दिनांक 08.08.2024 को जामताड़ा जिले का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें समित द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श किया जाएगा। जिसमें जिले में पाईप लाईन बिछाने से सम्बन्धित अद्यतन प्रतिवेदन, जिले में सिवरेज ड्रेनेज हेतु सड़क खोदने से सम्बन्धित अद्यतन जानकारी, जिले में पाईप लाईन बिछाने तथा सिवरेज ड्रेनेज हेतु सड़क खोदने के पश्चात् सड़क को पूर्ववत् स्थिति में, जिले में जल जीवन मिशन के तहत् हर घर नल योजना के तहत् ग्रामीण इलाके में पाईप लाईन बिछाने से सम्बन्धित अद्यतन जानकारी, नगर निकाय के द्वारा पाईप लाईन बिछाने एवं सिवरेज ड्रेनेज से सम्बन्धित कार्यों के उपरांत उसे पूर्ववत् स्थिति में लाने हेतु अद्यतन जानकारी, जिले पाईप लाईन बिछाने के क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग (RCO) की सड़क भी काफी क्षतिग्रस्त हो गयी है उसे पूर्ववत स्थिति में लाने के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी, शहरी क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने के क्रम में नगर विकास विभाग नगर परिषद के द्वारा कराये गये कार्य से संबंधित एजेन्सी के सक्षम प्रतिनिधि को अद्यतन जानकारी की समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त ने निर्देश देते सभी प्रतिवेदन को ससमय तैयार करने का निर्देश दिया।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *