सिंदरी । भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण की ओर से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कार्यालय सिंदरी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता करने से पूर्व अतिथि गण के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात पत्रकारों को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिला के वरीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि आगामी 25 जून को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है । उसी के निमित्त सिंदरी नगर में 25 जून को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा काला दिवस मनाया जाएगा ।

उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के निरंकुश शासन की वजह से देश में आपातकाल थोपा गया था और जितने भी विपक्ष के नगर स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता थे उन सभी को जेल में डाल दिया गया था।एक तरह से लोकतंत्र की संपूर्ण हत्या श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा किया गया जनसंघ के तमाम नेताओं को जेल में डाल दिया गया विद्यार्थी परिषद के नेताओं को भी नहीं बख्शा गया जो भी इंदिरा गांधी के खिलाफ बोलता था उसको जेल में डाल दिया जाता था, यहां तक की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार गण को भी सरकार के खिलाफ लिखने की मना ही कर दी गई थी।

लोकतंत्र भारत में शर्मसार हो गया आज कांग्रेस पार्टी उसी का पाप भुगत रही है इन्हीं सब कारणों को लेकर भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण सिंदरी नगर के नेहरू मैदान में दिनके दस बजे जनता के बीच में एक कार्यक्रम आयोजित कर यह बताएगी की कांग्रेस पार्टी ने कौन-कौन से पाप आपातकाल के समय किए हैं इस प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य धर्मजीत सिंह जी जिला के वरीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह जी जिला के महामंत्री निताई रजवार जी जिला के मीडिया प्रभारी रती रंजन गिरि जी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के भाजपा के वरीय नेता दिनेश सिंह जी तथा सिंदरी नगर भाजपा के अध्यक्ष अरविंद पाठक मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *