धनबाद । गांधी सेवा सदन में जिला टॉपर पायल कुमारी को बंगाली वेलफेयर सोसाइटी में किया सम्मानित साथ ही पायल कुमारी एवं माता पिता को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार।

कुम्हार का काम मे आमदनी नही होने के कारण राज मिस्त्री का काम कर अपनी बेटी को पढ़ाया। जिला टॉपर पायल कुमारी के पिता दीनबन्धु कुम्भकार ने बताया कि दो बेटी है बड़ी बेटी ने जिला टॉप कर हमलोगों को गौरवानिवत किया है कहा कि समाज में लोग बेटियों को जन्म लेने नही देते है, लेकिन हम कहेंगे बेटियां है तो आपका मान है सम्मान है कहा कि कुम्हार का काम करते थे उससे इतनी आमदनी नही होती थी कि घर का खर्च या बच्चो को पढ़ा सकू उसके बाद राज मिस्त्री का काम शुरू किया जिस से घर का खर्च औऱ बच्ची का पढ़ाई का खर्च निकल जाता है।

एक बेटी 8 वीं कक्षा में है वही पायल की मॉ ने कहा कि बेटियां घर की लक्ष्मी है और मेरी बेटी जिला में टॉप कर हमलोगो का नाम रौशन की है।

जिला टॉपर पायल ने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उसे यह मुकाम हासि‍ल हुआ है। आगे चलकर वह शिक्षक बनना चाहती है इसकी प्रेरणा उसे शिक्षकों से ही मिली है कहा कि शिक्षक बनकर देश के बच्चो को पढ़ाऊंगी औऱ उन्हें सही मार्गदर्शन दूंगी आगे कहा कि एक शिक्षक ही है जो डॉक्टर औऱ इंजीनियर बना सकता है कहा कि शिक्षक ही देश के भविष्य है अगर शिक्षक बन जाती हू तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराउंगी उन माता पिताओं को जागरूक करूंगी जो अपने बेटियों की शादी जल्दी करवा देती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हो और लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो प्राइवेट स्कूल में लोग अपने बच्चे को भेजते है कि अच्छी शिक्षा मिलेगी यह लोगो की मानसिकता है सरकारी स्कूल में भी बच्चे पढ़कर डॉक्टर इंजीनियर बनते है। कहा कि आगे की पढ़ाई बीएसई ऑनर्स लेकर पढ़ाई करुंगी। उसके बाद पीएचडी करूंगी घर में कोई पढ़ा लिखा नही है, उसके बाद भी माता पिता ने सहयोग किया। छात्रो को कहा कि वो मेहनत करें माता पिता अगर पढ़े लिखे न हो या उनकी आर्थिक स्थिती सही नही हो लेकिन छात्रो को मेहनत करना नही छोड़ना चाहिए मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

बता दे कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 21 जून को इंटरमीडिएट साइंस का परीक्षा फल जारी किया था प्लस टू हाईस्कूल बलियापुर की छात्रा पायल कुमारी 483 अंक प्राप्त कर धनबाद जिला टॉपर बनी हैं उसे राज्‍य में 5 वां स्थान प्राप्‍त हुआ है पायल कुमारी के पिता पेशे से राज मिस्त्री हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *