बलियापुर । बलियापुर थाना क्षेत्र के आरएम-4 कॉलोनी क्वार्टर नंबर 65/66 के आर्थिक तंगी में आकर कॉलोनी के समीप एक पेड़ से लटकक’र अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है।बुधवार को मृतक संजय राम देर रात ग्राउंड में घूमने के बहाने से घर से निकला था और घर नही आया जब अहले सुबह लोगो ने पेड़ पर लटका हुआ देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।
जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी प्राप्त जानकारी पर पुलिस अपने दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है की शायद आर्थिक तंगी के वजह से युवक ने आत्महत्या की है ।
