झरिया । लोदना क्षेत्र प्रतिबंध के बावजूद अवैध लॉटरी का धंधा फल-फूल रहा है। शहर में कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। इस गोरखधंधे के जरिए लोगों को मालामाल करने का लालच दिया जा रहा है। भोले-भाले लोगों को इस कारोबार में फंसाया जा रहा है, शुक्रवार को लोदना ओपी प्रभारी रजनीकांत ने गुप्ता सुचना के आघार लोदना तिलायबनी निवासी अवैध लाँटरी बिक्री अशोक निषाद को लोदना कोलियरी 1नंबर पीट बनियाहीर जाने वाले मुख्य मार्ग के समीप लाँटरी के साथ रंगेहाथ धरदबोचा, उसके पकड़ कर थाना लाया गया । सूत्रों की माने तो आरोपी युवक ने पुछताछ मे बताया की इस धंधे मे जामाडोबा निवासी तनवीर अंंसारी व बेलगडीया निवासी संजय साह भी संलिप्त है, उसे बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है ।
वही अशोक निषाद को जेल भेज दिया । वही लोगों कहा खासकर निर्धन तबके के लोगों को मामूली हिस्से का लालच देकर धंधा कराया जा रहा है। इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई को भी गंवा रहे हैं। चंद मिनटों में करोड़पति बनने के लालच में लोग लॉटरी की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था ।। जबकि लॉटरी खरीदने वाले लोग मेहनत की गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। खासकर रिक्शा चालक, फुटपाथी दुकानदार आदि इन कारोबारियों की जाल में आसानी से फंस रहे हैं। शुरुआत में चंद हजार रुपए जीतकर लोग इन कारोबारियों से जुड़ रहे हैं और फिर बाद में धीरे-धीरे सारा रुपए कारोबारियों के पास चला जाता है। लॉटरी का धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद कारोबारी बेखौफ हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। , बनियाहीर लोदना मोड़, तिसरा, जयरापुर जीनागोडा सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर लॉटरी खरीदते-बेचते आसानी से लोग देखे जा सकते हैं। लेकिन, पुलिस की इस पर नजर नहीं पड़ रही है।
