लालटू मिठारी

बलियापुर । कोनारटांड़ की झाबू देवी ने बलियापुर के थाना  को आवेदन देकर उनके घर के पीछे स्थित बाड़ी ( खेत ) में लगा सब्जी की फसलों को गांव के भोलानाथ महतो एवं उनके परिवार के अन्य लोगों द्वारा बर्बाद कर दिए जाने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा थाना  को दिए आवेदन में कहा है कि उनके घर के पीछे बाड़ी में उनके द्वारा झींगा, करेला, नेनुआ, कोहड़ा आदि सब्जी की फसले लगाई गई है।  आरोप है कि बुधवार को भोलानाथ महतो नामक व्यक्ति ने अपने परिवार के अन्य के सदस्यों के साथ उनके सब्जी के खेत में जाकर फसलों को नोच खरोच कर नष्ट कर दिया। जिससे उन्हें काफी क्षति हुई है। यह भी आरोप लगाया है कि उन लोगों ने सब्जी की फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए लकड़ी के घेरा को भी उन लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों से भी किया है। वहीं मामले के दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों को गलत बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *