निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक अनिमेध नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, चन्द्रमणी भारती, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में पु०नि० जयन्त तिर्की एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थाना अंतर्गत ग्राम पिण्डारी के पास ग्राउंड में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए सुहेल अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता काबुल अंसारी, ग्राम लोहरबंधा और मो० अख्तर, उम्र 44 वर्ष, पिता गुलेल मियाँ, ग्राम सुब्दीडीह दोनों थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा को फर्जी 6 मोबाईल, 07 सिम, 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 42/24 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
इनलोगों का अपराध शैली Ease My Deal एप से Phonpe में 1,000 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो इनलोगों का Ease My Deal एप में पैसा आ जाता है। उक्त पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते थे फिर गिफ्ट कार्ड को कमीशन पर बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।
