लालटू मिठारी

बलियापुर । भिखराजपुर भुईफोड़ मुख्य सड़क मार्ग हीरक रोड पर निचितपुर लाल बांध के पास मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे धनबाद की ओर जा रही एक सवारी टेंपो को पीछे से एक अन्य टेंपो ने धक्का मार दिया। जिससे आगे चल रहा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस दौरान टेंपो में सवार करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। अगल-बगल के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए बलियापुर सीएचसी  लाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को  शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद रेफर कर दिया। घायलों में बलियापुर के 20 वर्षीय मो शहबाज, 25 वर्षीय मो शहाबुद्दीन, 50 वर्षीय मुरलीधर महतो, अजीत कुमार महतो, शबाना खातून के अलावे एक अन्य व्यक्ति शामिल थे। घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद बलियापुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। तब तक दोनों टेंपो वाहन के चालकों ने अपना अपना टेंपो लेकर फरार हो गया। खबर पाकर उप प्रमुख प्रतिनिधि स्वपन कुमार महतो शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल पहुंचे। घायलों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *