लालटू मिठारी
बलियापुर । रघुनाथपुर गांव में रथ यात्रा के मौके पर सोमवार को रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा की रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा की रथ को गांव के हरी मंदिर प्रांगण से खींचकर शिव मंदिर प्रांगण कर लाया गया पूजा अर्चना में सैकड़ो ग्रामीण जुटे। मौके पर जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र नाथ महतो, मुखिया प्रतिमा कुमारी महतो, शेखर कुमार महतो, भारत चंद्र महतो, मंगल महतो समेत सैकड़ो लोग थे ।
