झरिया । सोमवार की रात झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुली मोटीयों पट्टी में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया । वहीं घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि चौथाई कुली निवासी विनोद रवानी के लगभग 28 वर्षीय पुत्र अमन रवानी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी । गोली युवक के सिर में लगी है, इसके बाद आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए । जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने घायल को धनबाद रेफर कर दिया गया है । वही गोली मारने का आरोप धर्मनगर निवासी अर्जुन बाबा नामक युवक पर लगा है । घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है । वहीं मामले की जानकारी मिलते ही झरिया पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है ।

तेज रफ्तार कार चलाने से मना करने पर युवक को मार दी गोली,,
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की देर शाम लगभग 7 बजे एक कार पर सवार 5-6 युवक शराब के नशे में तेज गति से कार चला रहे युवक को चौथाई कुली के स्थानीय लोगों ने रोक कर उसे तेज गति से कार चलाने के लिए मना किया । इस दौरान युवकों में बहसा बहसी हुई और कार सवार युवक वहां से चले गए । कुछ देर के बाद पुनः अर्जुन बाबा नामक युवक अन्य साथियों के साथ वापस मौके पर पहुंचा और अमन को धमकाते हुए कहा कि हमें रोक कर तुमने भारी गलती की है, इसका खामयाजा तुम्हें भुगतना होगा ।ज्यादा बाबा मत बनो इसके बाद दोनों में कहा सुनी बढ़ गई और देखते हैं देखते आरोपी अर्जुन बाबा ने बंदूक निकालकर अमन रवानी के ऊपर फायरिंग कर दी । गोली अमन के सर में लगी, जिससे अमन घायल होकर नीचे गिर पड़ा । जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से अमन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *